*नित्य समाचार | बिलासपुर – रामपुर संस्करण*
*रिपोर्ट – डीके सिंह | तहसील अध्यक्ष – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.*
*बिलासपुर, रामपुर।* बिलासपुर तहसील के लाला वाले बाग क्षेत्र में शराब बिक्री का खेल अब खुलेआम ओवर रेटिंग तक पहुँच गया है। शराब पीने वाले लोगों का आरोप है कि:
1. जो देसी शराब का पव्वा सरकारी रेट में *80 रुपये* का है, उसे लाला वाले बाग पर शराब के सेल्समैन द्वारा कथित तौर पर *100 रुपये* में बेचा जा रहा है। यानी हर पव्वे पर *20 रुपये* की अधिक वसूली।
2. अंग्रेजी शराब *50 से 100 रुपये तक ओवर रेट*।
3. बियर की बोतल *20-30 रुपये* ज्यादा।
*रात 9 बजे के बाद शुरू होता है खेल*
सूत्रों का कहना है कि यह पूरा खेल रात 9 बजे के बाद शुरू होता है। सरकारी ठेके बंद होने के बाद देसी शराब को ढाबों और / होटलों के आसपास बेचा जाता है।
*नियम क्या कहता है?*
आबकारी नियम के अनुसार, रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक पर बेचना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त और जुर्माना लगाया जा सकता है।
*जिला आबकारी विभाग, रामपुर का पक्ष*
इस संबंध में जिला आबकारी विभाग, रामपुर ने बताया कि _”संबंधित आबकारी निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है।”_
साथ ही आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच दल गठित किया गया है, जल्द ही छापेमारी कर दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

