जनपद रामपुर:-
बिलासपुर। तहसील में कार्यरत कर्मचारी रोहित सक्सैना लेखपाल सचिन, विनय पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों जैसे विरासत, दाख़िल ख़ारिज, आय,जाति, जन्म, स्थाई प्रमाण पत्र, और खतौनी में अंश निर्धारण एवं हेराफेरी जैसे कार्य बिना रिश्वत के नहीं करते। इस प्रकार के आरोपों ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रोहित सक्सैना एवम् लेखपाल सचिन,विनय की वजह से उपरोक्त छोटे से छोटे काम के लिए लोगों को भारी रिश्वत देनी पड़ती है। इससे क्षेत्र में रोष और असंतोष का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद के बावजूद भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, तहसील प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में निराशा है। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि जनता का विश्वास प्रशासन में फिर से बहाल किया जा सके। तहसील प्रशासन का बयान इस मामले पर तहसील प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।