*खबर का असर *बिलासपुर में आबकारी का शिकंजा, *होटल-ढाबों पर सख्ती*


डीके सिंह// नित्य समाचार 👁👁

(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर* आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है।

*जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह* के निर्देशन में *आबकारी निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार सिंह* की टीम ने क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

*होटल-ढाबों पर भी पैनी नजर*
विभाग ने केवल कच्ची शराब ही नहीं, बल्कि नगरीय क्षेत्र के होटल-ढाबों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त सख्ती के चलते होटल-ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाने की गतिविधियों पर भी लगाम लगी है। कई जगहों पर गुप्त रूप से जांच की जा रही है।

साथ ही लाइसेंसी शराब दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन को लेकर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। आबकारी टीम लगातार संदिग्ध स्थानों पर जांच और निगरानी कर रही है।

*आबकारी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई*
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को विभाग को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *