डीके सिंह// नित्य समाचार
*ग्रेटर नोएडा।* जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम के अंदर मिला है। शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रश्मि गौतम 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। बाथरूम में उनका शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
मौके पर एडीसीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

