स्प्लेंडर बाइक को लेकर ग्राहक और चौधरी मोटर एजेंसी मालिक आमने-सामने, दोनों ने पुलिस को दी तहरीर


डीके सिंह// नित्य समाचार

तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

*बिलासपुर / रामपुर।* बाइक की खरीद को लेकर ग्राहक और चौधरी मोटर्स एजेंसी मालिक के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राहक रमन अनेजा पुत्र ज्ञानचंद, निवासी मोहल्ला ज्यारत शीरी मियां, बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक रामपुर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने दिनांक 19/10/2026 को चौधरी मोटर्स से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल खरीदी थी। एजेंसी मालिक चौधरी मोटर्स कैमरी रोड बिलासपुर ने उसे 4 माह पुरानी मोटर साइकिल दे दी। बाइक पुरानी होने का पता चलने पर वह एजेंसी पहुंचा तो उसे कुछ दिन बाद दूसरी बाइक ले जाने की बात कही गई।

शिकायत में कहा गया है कि बाइक ठीक से नहीं चल रही है, उसमें काफी कमियां हैं और इंजन गर्म हो जाता है। कई बार एजेंसी जाने के बाद भी बात नहीं सुनी गई।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आशु चौधरी, उसके भाई अभिषेक और पिता लोकेन्द्र चौधरी ने उसे व उसके पुत्र अनमोल को गाली-गलौज की और धमकी दी। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चौधरी मोटर्स की ओर से भी कोतवाली बिलासपुर को दिए शिकायती पत्र में अलग दावा किया गया कि 19.10.2026 को रमन अनेजा ने स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक में दो बड़े हॉर्न लगाने से बैटरी पर ओवर लोड पड़ा, जिससे सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। सेंसर का ऑर्डर रिप्लेसमेंट के लिए लगा दिया है और कंपनी से सेंसर आने पर लगा दिया जाएगा।

एजेंसी मालिक ने आरोप लगाया कि रमन अनेजा, एजेंसी पर आकर स्टाफ व एजेंसी मालिक से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते रहे हैं।

दोनों पक्षों की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच गई हैं। अब पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच के बाद ही तय करेगी कि किस पक्ष के आरोपों में कितनी सच्चाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *