नित्य समाचार👁👁
रामपुर🇮🇳🇮🇳
खंड विकास अधिकारी की उदाशीनता ग्रामीणो के लिए परेशानी का सबब
बिलासपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में कर्मचारियों के नियमित रूप से न बैठने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समय S I R कार्य हर ग्राम पंचायतों में चल रहा है छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है,जबकि हर तरह की सुविधा ग्राम पंचायत सचिवालय से मिलनी चाहिए इस समय परिवार रजिस्टर एक मूल दस्तावेज के रूप में प्रयोग में लिया जा रहा है जिसमें ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा मोटी रकम वसूली जा रही है
जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवनों में पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध होने के बावजूद वहाँ कोई कर्मचारी कार्य करने के लिए उपस्थित नहीं रहता। सरकार की मंशा थी कि पंचायत भवनों को गांव के विकास की गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए और आय, जाति, निवास तथा मृतक प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएँ। किंतु कर्मचारियों की उदासीनता के कारण ये भवन निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विकासखंड स्तर पर भी इस समस्या के समाधान के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी कार्यक्रम और जनसेवाएँ पंचायत भवनों से ही संचालित हों, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं और सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके।

