बिलासपुर की ‘लाइफलाइन’ बनी ‘आफत लाइन’ — गड्ढों में समाया विकास, कीचड़ में फंसी जनता


रिपोर्ट:- डीके सिंह🙏🙏

तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

*नित्य समाचार*

*बिलासपुर (रामपुर)।* कहते हैं सड़कें विकास की रफ्तार तय करती हैं, लेकिन बिलासपुर में तो विकास खुद गड्ढे में गिर गया है।  रामपुर रोड़ जीरो पॉइंट से लेकर रुद्रपुर रोड जीरो पॉइंट तक  गुजरने वाली मुख्य सड़क, जिसे लोग बिलासपुर की लाइफलाइन कहते थे, आज आफत की लाइन बन गई है।

आलम ये है कि सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में थोड़ी-बहुत सड़क बची है। दोनों तरफ गहरे गड्ढे, बीच में भरा पानी और कीचड़। बाइक वाले गिर रहे हैं, ई-रिक्शा फंस रहा है, बसें जाम में खड़ी हैं।

*स्कूल के बच्चे लेट, मरीज परेशान*

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वाले सैकड़ों लोग रोज इसी जाम में फंसते हैं। बरसात में तो हालात और भी बुरे — गड्ढे में पानी भरने से अंदाजा ही नहीं लगता कि सड़क कहाँ है और गड्ढा कहाँ

*प्रशासन की आँखें बंद?*

जनता सवाल पूछ रही है — लाखों का टेंडर, करोड़ों का बजट जाता कहाँ है? PWD और नगर पंचायत एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे हैं, और भुगत रही है आम जनता।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *