डीके सिंह //नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*मुरादाबाद में सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी-मौतः किराए के मकान में लाश मिली, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही*
मुरादाबाद में मंगलवार देर शाम एक सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे के पास पहुंचे। खून से लथपथ सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे चुके हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है
मृतक सिपाही की पहचान मोनू सांगवा (30) के रूप में हुई है। उसकी तैनाती बिलारी कोतवाली क्षेत्र की सहसपुर चौकी पर थी। पुलिस के मुताबिक, मोनू ने कमरे में सरकारी रायफल की नाल सीने से सटाकर गोली चलाई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था और बिलारी में किराए के कमरे में रहता था।
सीओ बिलारी ने बताया कि सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

