मिलक के ग्राम सिरसा में गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाकर किया सफल रेस्क्यू


डी के सिंह,, // नित्य समाचार रामपुर

तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

*मिलक, रामपुर।* ग्राम सिरसा में गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया।

वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से दुगनपुर स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग रामपुर रोहन तिवारी (आईएफएस) के निर्देशानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास पीपली आरक्षित वन में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

वन विभाग की टीम की तत्परता और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता से एक बेजुबान वन्यजीव को सुरक्षित संरक्षण मिल सका।

वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि खेतों या आबादी के आसपास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और न ही स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *