दवा कंपनियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे फुटकर विक्रेता, वेबसाइट पर प्राइस लिस्ट अनिवार्य करने की मांग


डी के सिंह // नित्य समाचार 👁👁

तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

रामपुर -बिलासपुर।* दवा निर्माता कंपनियों की लापरवाही के कारण फुटकर दवा विक्रेताओं के सामने कानूनी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। कंपनियों की ओर से समय पर अद्यतन मूल्य सूची उपलब्ध नहीं कराने से दुकानदारों के लिए नियमों का अनुपालन करना चुनौती बन गया है।

इस मामले में ओसीडीयूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप गुप्ता ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), नई दिल्ली को पत्र भेजकर सभी दवा निर्माता कंपनियों की वेबसाइट पर अद्यतन प्राइस लिस्ट अपलोड करना अनिवार्य करने की मांग की है।

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 18 के तहत औषधियों की बिक्री निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप होनी चाहिए। धारा 18बी में लाइसेंसधारकों को निर्धारित अभिलेख रखने और संबंधित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराने का प्रावधान है। नियमावली 1945 के नियम 65 के तहत दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, बिल और कैश मेमो सुरक्षित रखना आवश्यक है।

, ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर-2013 के पैरा 24 और 25 में शेड्यूल एवं नॉन-शेड्यूल दवाओं की मूल्य सूची फॉर्म-V में जारी करने तथा फुटकर विक्रेताओं और डीलरों द्वारा उसे दुकान में प्रदर्शित करने का प्रावधान है। पैरा 26 के अनुसार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर दवा बेचना प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

जयदीप गुप्ता ने मांग की कि कंपनियां वेबसाइट पर डीपीसीओ प्राइस लिस्ट का अलग लिंक बनाएं, पीडीएफ डाउनलोड की सुविधा दें और मूल्य परिवर्तन होते ही सूची अपडेट करें। नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई हो।

इस संबंध में IDMA, IPA, OPPI और CIPI को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने दवा विक्रेताओं से दुकान पर प्राइस लिस्ट उपलब्ध रखने और डिस्प्ले बोर्ड लगाने की अपील की।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *