डी के सिंह, // नित्य समाचार, , रामपुर
तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*रामपुर।* तबादला सूची के मुताबिक रामपुर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मिलक थाने में भी नई तैनाती की गई है।
भोट के थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी को एसपी का पीआरओ बनाया गया है, जबकि मसवासी चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह को थाना भोट की कमान सौंपी गई है। टांडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है और एसपी के पीआरओ नीरज कुमार को टांडा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में केमरी के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप को पुलिस लाइन भेजते हुए निरीक्षक मनोज को केमरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। शाहबाद से ओमकार सिंह और अरविंद कुमार को शहजादनगर, जबकि नरेंद्र सिंह किशोर को स्वार भेजा गया है। पटवाई से नरेंद्र सिंह को टांडा, सैफनी से देवेंद्र सिंह को टांडा तथा राजेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह को मिलक में तैनाती दी गई है।
भोट से शिव कुमार भदौरिया को गंज, केमरी से अंकित कुमार को सैफनी और गंज से पुनीतकांत को माटखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। मदरसा कोहना चौकी प्रभारी तरुण वर्मा को दढ़ियाल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुरसैना चौकी प्रभारी अजय कुमार राणा को खजुरिया थाने भेजा गया है।
इसके अलावा पटवाई से चंद्रवीर सिंह को मसवासी चौकी प्रभारी, स्वार से गौरव कुमार को मिलकखानम और मिलकखानम से विनोद कुमार को कस्बा स्वार चौकी प्रभारी बनाया गया है। ज्वालानगर चौकी प्रभारी अभिनव देशवाल को शहर कोतवाली भेजा गया है, जबकि पुष्पेंद्र को ज्वालानगर चौकी की कमान दी गई है।
सिविल लाइंस से रजनीश कुमार को बाजार चौकी प्रभारी और कोतवाली से अनुज कुमार को मदरसा कोहना चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से सदाकत अली को थाना गंज, राकेश सिंह को सम्मन सेल, निर्मल चंद को मिलक और दिलीप कुमार को सिविल लाइंस थाने में तैनाती दी गई है।
कोसी मंदिर चौकी प्रभारी सनी खैवाल और गांधी समाधि चौकी प्रभारी भावना चौधरी को शाहबाद थाने भेजा गया है। वहीं कोतवाली से राम सिंह भदौरिया और सिविल लाइंस से कृष्ण कुमार सिंह को बिलासपुर तथा वीरेंद्र कुमार को अजीमनगर भेजा गया है।
महिला थाने से गौरव कुमार को पटवाई और स्वार से संदीप कुमार को शहजादनगर भेजा गया है। माटखेड़ा चौकी प्रभारी सोहन सिंह को अजीतपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
मिलकखानम से कमल सिंह को सैफनी, बिलासपुर से देवेंद्र कुमार को शाहबाद, अवध प्रसाद को पटवाई और विजयपाल सिंह को भी शाहबाद थाने में तैनाती दी गई है।
खजुरिया से नीशा देवी को पटवाई, मिलक से भारत सिंह को कोतवाली और केमरी से कुलदीप सिंह को सैफनी भेजा गया है। शहजादनगर से राम राखन मिश्र, अहमद नवी और अमर सिंह को टांडा थाने में तैनाती मिली है।
महिला पुलिस परामर्श केंद्र से ज्योति को कोतवाली भेजा गया है, जबकि जयपाल सिंह और रूप सिंह को मिलकखानम भेजा गया है।
इसके अलावा शाहबाद से रमेशचंद्र और लक्ष्मीकांत मिश्र को सिविल लाइंस, जबकि शिव कुमार को कोतवाली भेजा गया है। दढ़ियाल चौकी प्रभारी अमित कुमार को केमरी थाने में तैनाती दी गई है।
टांडा से पंकज कुमार को शाहबाद, दिनेश कुमार को सैफनी तथा मुनीश कुमार मिश्रा और रामवीर सिंह को पटवाई भेजा गया है। वहीं अजीमनगर से संतोष कुमार को शाहबाद थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुल मिलाकर रामपुर पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मिलक समेत जिले के कई थानों और चौकियों में नई तैनातियां की गई हैं। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिसिंग और कानून व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं, यह आने वाले दिनों में सामने आएगा।

