रामपुर के ओम सरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बने प्रदेश उपाध्यक्ष, चार जिलों के प्रभारी नियुक्त


रिपोर्ट :-डीके सिंह //नित्य समाचार

तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

*रामपुर / राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेबर सेल) विनोद चौधरी (B.Sc. B.Tech, पूर्व सदस्य FCI, भारत सरकार) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र संख्या RLJP/LC/VC/04/2026 दिनांक 28/08/2026 के अनुसार —

*रामपुर सिटी निवासी ओम सरन S/O डोरीलाल* को उनकी निष्ठा, लगन, मेहनत एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए *राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी (मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल)* के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ओम सरन पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी को उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की है।

इस नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष * पशुपति कुमार पारस (पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार)* सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस नियुक्ति से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *