बिलासपुर अग्रवाल समाज (साहूकारा) के सोशल मीडिया ग्रुप में एडमिन की मनमानी का आरोप


*बिलासपुर – नित्य समाचार।*

अग्रवाल समाज (साहूकारा) बिलासपुर के सोशल मीडिया ग्रुप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाज के कुछ सदस्यों ने ग्रुप एडमिन्स पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाया है।

आरोप है कि समाज से जुड़े मुद्दों पर गलत बातों का विरोध करने और पदाधिकारियों की चापलूसी से दूर रहने वाले सदस्यों को ग्रुप से बाहर कर दिया जाता है। इससे ग्रुप की निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

समाज के लोगों का कहना है कि समाज के नाम पर संचालित मंच किसी व्यक्ति की निजी जागीर नहीं हो सकता। यदि असहमति जताने वालों को ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, तो समाज में संवाद, पारदर्शिता और आपसी विश्वास कैसे कायम रहेगा? समाज के मंच पर हर सदस्य को सम्मानपूर्वक अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।

फिलहाल इस मामले में संबंधित एडमिन्स का पक्ष सामने नहीं आया है। पक्ष आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *