बिलासपुर में धूमधाम से हुआ रावण दहन,  आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र


डीके सिंह// नित्य समाचार

तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

बिलासपुर* रामपुर।* विजयदशमी के पावन पर्व पर बिलासपुर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया।

रावण दहन से पहले *आतिशबाजी का कार्यक्रम* भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। जैसे ही रावण के विशाल पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान *जय श्रीराम* के जयघोष से गूंज उठा।

इस दौरान *पुलिस प्रशासन ने भी अच्छी भूमिका निभाई।* भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते  दशहरे का मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *