डीके सिंह // नित्य समाचार
तहसील अध्यक्ष :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के *बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन* के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर 23 अक्टूबर 2026 को जनपद रामपुर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर मतदान दिवस को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान दिवस पर सभी आबकारी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान मदिरा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तथा उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमों और लाइसेंस की शर्तों के अनुसार आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

