बिलासपुर में 22.34 करोड़ की लागत से बनेगा भाखड़ा नदी का नया सेतु, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया भूमि पूजन


*बिलासपुर – नित्य समाचार।* बिलासपुर क्षेत्र में कृषि राज्यमंत्री *बलदेव सिंह औलख* ने शुक्रवार को हाईवे स्थित *भाखड़ा नदी पर सेतु के पुनर्निर्माण कार्य* का भूमि पूजन किया।

उन्होंने बताया कि *22 करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपये* की लागत से बनने वाले इस सेतु का निर्माण कार्य *18 महीने के भीतर* पूरा कराकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस सेतु के बनने से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाखड़ा बांध में सुरंग और रिसाव के कारण उत्पन्न हुई स्थिति एक प्राकृतिक आपदा थी। इसके बावजूद विपक्ष ने सात करोड़ रुपये की लागत से बांध पर ऑटोमैटिक गेटों के निर्माण को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास कार्यों के लिए पहचाना जाता है।

इससे पूर्व राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, बीडीओ राजेश कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत, रवि यादव, चेतन पारूथी, धन्नूमल बंसल, बूटा सिंह, समाजसेवी अमीर अहमद, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, रोहताश मौर्य, जोगपाल सिंह, योगेश झाम, मधुबाला गुगलानी, रीतु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जसविंदर पाल सिंह, दुष्यंत अग्रवाल, रविंद्र सिकदार और परवेज अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंगनलाल राजपूत ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *