डीके सिंह // नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर / रामपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने 16 नवंबर 2026 को जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) की।
इस अवसर पर मंत्री जी ने जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की सुविधा अत्यंत सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है, जिससे प्रत्येक नागरिक घर बैठे अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कर सकता है।
मंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर इस महाभियान को सफल बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
इस अवसर पर गुरकीरत सिंह औलख , उप जिलाधिकारी बिलासपुर, तहसीलदार बिलासपुर एवं जनगणना टीम मौजूद रही।

