*गोवर्धन पूजा पर जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा गौवंश*


*रामपुर।* गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासन की मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत इच्छुक एवं जरूरतमंद परिवारों को गौवंश उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार गौशालाओं से गाय अथवा बैल प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को अधिकतम चार गौवंश दिए जा सकते हैं। गौवंश के भरण-पोषण के लिए लाभार्थी के बैंक खाते में 1500 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह की धनराशि डीबीटी के माध्यम से विभाग द्वारा भेजी जाएगी।

गौवंश प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को संबंधित गौशाला ग्राम के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन पत्र को ग्राम प्रधान से प्रमाणित कराने के बाद गौशाला संचालक, ग्राम प्रधान अथवा ग्राम पंचायत सचिव के पास जमा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को गौवंश उपलब्ध कराया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *