डीके सिंह// नित्य समाचार
तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*बिलासपुर *:-,जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के *नवीन गल्ला मंडी* में आज सुबह लगभग 10 बजे गौ माता के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने जानबूझकर गौ माता को अपने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश है।
*अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल जनपद रामपुर* के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बिलासपुर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के *जिला अध्यक्ष प्रमोद दिवाकर* के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि*जोता सिंह पुत्र किन्दर सिंह, निवासी ग्राम मुल्लाखेड़ा* ने आज दिनांक *02.11.2026 को सुबह 10 बजे नवीन गल्ला मंडी बिलासपुर* में गौ माता को जान से मारने की नियत से अपने *बिना नंबर प्लेट के नीले रंग के स्वराज 744 FE ट्रैक्टर* से कुचलने का प्रयास किया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस पूरी घटना का *लाइव वीडियो उनके पास मौजूद है,* जो आरोपी की नियत को स्पष्ट करता है।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता *प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सोनू कश्यप, संदीप चहल* सहित कई कार्यकर्ता कोतवाली बिलासपुर पहुँचें और आरोपी के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में तुरंत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। यदि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो राष्ट्रीय बजरंग दल बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

