बिलासपुर में देसी शराब की ओवर रेटिंग, 80-90 रुपये का पव्वा 110 में सुबह 7 से 10 बजे तक कैंटीन से बिक्री


डी के सिंह नित्य समाचार👁👁

तहसील अध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश

*बिलासपुर *  जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर क्षेत्र में शराब के ठेकों पर ठेका खुलने से पहले और ठेका बंद होने के बाद ओवर रेटिंग का खेल शराब की कैंटिनो के माध्यम से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि *देसी शराब सरकारी रेट से 20 से 30 रुपये अधिक* में बेची जा रही है।

लोगों के अनुसार देसी शराब के पव्वे का सरकारी रेट 80 से 90 रुपये है, उसे *110 रुपये में बेचा जा रहा है।* ग्राहकों से 20-30 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं।

लोगो का आरोप है कि ठेका इंचार्ज द्वारा ठेके के बजाय *कैंटीन से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक* शराब की बिक्री की जा रही है, जो आबकारी नियमों का खुला उल्लंघन है।

नियमानुसार बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है, लेकिन सुबह-सुबह बिक्री से *आनंद नगर, कैमरी, बिलासपुर, लाल वाला बाग, पदपुरी, सनाया* सहित कई ग्रामों में अवैध बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों ने आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *