डी के सिंह // नित्य समाचार
तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
*बिलासपुर ।* जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर के ग्राम नगरिया कलां में ग्राम समाज की भूमि पर लगे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब किनारे शमशान घाट के पीछे लगे सरकारी पेड़ों को ग्राम प्रधान पति और सेक्रेटरी ने बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव और बिना वन विभाग की परमिशन के कटवा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि ये पेड़ ग्राम समाज की जमीन पर लगे थे और ग्राम सभा की संपत्ति थे। बिना किसी वैध प्रस्ताव के इन्हें काटना नियम विरुद्ध है! तालाब के किनारे हरा-भरा पेड़ काट दिया गया है और मौके पर सिर्फ ठूंठ बचा है। आसपास बुरादा बिखरा पड़ा है।
ग्रामीणों की मांग है कि मौके पर राजस्व टीम और वन विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाए, पेड़ों की गिनती और नीलामी प्रक्रिया की जांच हो और दोषी प्रधान पति-सेक्रेटरी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

