बिलासपुर में कैंटीन से ओवर रेटिंग का खेल जारी, आबकारी विभाग ने नहीं की कार्रवाई


डीके सिंह// नित्य समाचार

तहसील अध्यक्ष;-  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

( प्रदेश अध्यक्ष:- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत यूथ सभा)

*बिलासपुर, रामपुर* जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर क्षेत्र में शराब के ठेकों पर ठेका खुलने से पहले और ठेका बंद होने के बाद *कैंटीन के माध्यम से ओवर रेटिंग का खेल* धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन *आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई* है।

स्थानीय लोगों और कैंटीन व सेल्स मेन ने बताया    कि *ठेका इंचार्ज द्वारा हर पव्वे पर 10 रुपये लेकर देसी शराब की सरकारी रेट से 20-50 रुपये तक की ओवर रेटिंग कराई जा रही है। लोगों के अनुसार देसी शराब के पव्वे का सरकारी रेट 60 से 90 रुपये है, उसे 110 रुपये में बेचा जा रहा है।

लोगों का आरोप है कि ठेका इंचार्ज द्वारा ठेके के बजाय कैंटीन से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शराब की बिक्री की जा रही है, जो आबकारी नियमों का खुला उल्लंघन है। नियमानुसार बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है।

इस अवैध बिक्री के कारण नगरिया कला (आनंद नगर) , कैमरी, बिलासपुर चुगी, लाल वाला बाग,  पदमपुरी, सनाया* सहित कई ग्रामों में अवैध बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद आबकारी विभाग ने जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा, जिससे ठेका इंचार्जों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *