*बिलासपुर, जिला रामपुर।* भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत यूथ सभा के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह के निवास स्थान पर दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
दीपावली के शुभ अवसर पर तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकता से ही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है और हमें किसानों के हितों के लिए इसी तरह एकजुट रहकर काम करना है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, किसानों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समारोह में तहसील बिलासपुर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

