जनपद रामपुर:-
स्वार : स्वार का हरा-भरा पीपली जंगल को जलौनी लकड़ी के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। प्रतिदिन काफी मात्रा में जलौनी लकड़ी के नाम पर वन संपदा का दोहन हो रहा है। वहीं वन महकमा सब कुछ देखने के बाद भी इस ओर से मुंह मोड़े बैठा हुआ है।
स्वार रेंज मे पीपली जंगल है। जो वन संपदा एवं प्रतिबंधित लकड़ी से आच्छादित है। इस जंगल से आये दिन अवैध लकड़ी कटान के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि अवैध कटान की सूचना पर वन कर्मी समय-समय पर छापामारी भी करते रहते हैं, लेकिन वन संपदा का अवैध कटन नहीं रुक पा रहा है।
इन दिनों सुबह- शाम स्वार रेंज के जंगल से
वन कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा है कटान का धंधा
जलौनी लकड़ी के नाम पर हरे- भरे पेड़ों का पातन किया जा रहा है। जिसे देखने व रोकने वाला कोई नहीं है। यहीं वजह है कि प्रतिदिन पीपली जंगल से बड़ी मात्रा में जलौनी लकड़ी के नाम पर पेड़ों का कटान हो रहा है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में पीपली जंगल का अस्तित्व ही मिट जाएगा। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का भी संकट पैदा हो जाएगा।