जनपद रामपुर:-
संभल में एक के बाद एक प्राचीन कुओं के मिलने के बाद अमरोहा में भी कुओं की खोजबीन शुरू हो चुकी है। अब संभल-अमरोहा की तरह ही रामपुर में भी कुएं खोजे जाएंगे। उन्हें संवारा जाएगा। इसके लिए कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
रामपुर जनपद में कभी बहुत कुएं होते थे। कमोवेश हर गांव में दो-चार कुएं होना
■ जनपद में कहीं पाट लिए गए तो कहीं घरों के अंदर कर लिए
■ प्रशासन ने कुएं खोजने का काम कर दिया है शुरू
आम बात थी। जहां उस वक्त न सिर्फ पीने के लिए पानी भरा जाता था, बल्कि
मवेशियों को नहलाने में भी उनका इस्तेमाल होता था। वहीं, हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुआं पूजन भी होता था।
लेकिन, बदलते दौर में एक के बाद एक कुएं विलुप्त होते गए। कहीं कुओं को पाट दिया गया तो कहीं कुओं को घर की चौहद्दी के अंदर लेकर अवैध कब्जा कर लिया। लेकिन, संभल से शुरू हुआ
कुएं खोजने का अभियान अमरोहा तक जा पहुंचा है। वहां भी प्रशासन ने कुएं खोजने का काम शुरू कर दिया है। इसी तरह अब रामपुर में भी कुएं खोजे जाएंगे। कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर जिला प्रशासन को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं कि कुएं समेत जो भी जल स्रोत हैं, सभी को तलाश जाए और उन्हें संरक्षित किया जाए।