*बिलासपुर (नित्य समाचार)।*
उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय *कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख* की सक्रिय पहल पर *विद्युत वितरण खंड चतुर्थ, बिलासपुर* को नगरीय क्षेत्र के लिए एक *अत्याधुनिक ट्रॉली ट्रांसफार्मर (250 KVA)* मिला
*क्या है ट्रॉली ट्रांसफार्मर की खासियत?*
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य ट्रांसफार्मर नहीं है। यह पहियों वाली ट्रॉली पर स्थापित है। नगरीय क्षेत्र में कहीं भी ट्रांसफार्मर के खराब होने या ओवरलोड से जलने की स्थिति में इस ट्रॉली ट्रांसफार्मर को ट्रैक्टर से तुरंत मौके पर ले जाकर जोड़ा जा सकेगा। इससे घंटों तक होने वाली बिजली कटौती को मिनटों में बहाल किया जा सकेगा।
बिलासपुर नगरीय क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। गर्मी और आगामी त्योहारी सीजन में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। इस ट्रॉली ट्रांसफार्मर के आने से अब उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।
*स्थानीय लोगों ने जताया आभार*
ट्रॉली ट्रांसफार्मर मिलने की सूचना पर स्थानीय सभासदों और नागरिकों ने कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मंत्री जी ने हमेशा बिलासपुर की समस्याओं को गंभीरता से लिया है और जनहित में त्वरित समाधान किया है
विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर को चार्ज कर तैयार रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति में इसे तत्काल उपयोग में लाया जाएगा।

