पति चला जाता काम पर, पीछे से महिला डांडिया वन में चला रही है सेक्स रैकेट; 


डीके सिंह //नित्य समाचार🙏( तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर👉जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर के पुरानी मंडी के पीछे गड्ढा कॉलोनी की रहने वाली महिला पति के काम पर जाने के बाद  सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डांडिया वन क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलाती है। जिस्मफरोशी का यह धंधा अब का नहीं बल्कि सालों से चलाया जा रहा है। इस धंधे में  बिलासपुर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों की भी महिलाएं भी शामिल हैं।

डांडिया बन में  देह व्यापार का यह धंधा किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलासपुर की रहने वाली महिला ये सेक्स रैकेट चलाती है। पति के घर से जाने के बाद यह महिला  अन्य महिलाओं को बुला लेती थी तथा खुद भी संलिप्त रहती थी।डांडिया वन क्षेत्र के  स्थानीय लोगों ने बताया कि ये महिलाये 200 से 500 रुपए तक लेती है। इन महिलाओं की उम्र 24 से 32 साल के आसपास है। चौंकाने वाली बात ये है कि वन विभाग का कार्यालय  से महज 200 मीटर दूरी पर ही बेखौफ तरीके से जिस्मफरोशी का यह अड्डा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां पर ये काम हो रहा है।

जिस्म बेचकर पैसा कमाने के इस खेल में बिलासपुर की ही नहीं बल्कि बाहर की भी महिलाएं संलिप्त हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *