सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने वाले सावधान


डीके सिंह //नित्य समाचार 🙏(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने वाले सावधान! यूपी पुलिस की है पैनी नजर, डीजीपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत*

 

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को पुलिसिंग की व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने बताया किउत्तर प्रदेश पुलिस मोहल्ले स्तर के असामाजिक तत्वों पर सोशल मीडिया के माध्यम से नजर रखी हुई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक कृत्य करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनकर आसपास के लोगों को और मोहल्ले के लोगों को डराने वाले और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से मोहल्ले स्तर पर भी सोशल मीडिया पर भय की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की जाती है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्विलांस टीम हर एक ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए हुए है, जो संदिग्ध प्रतीत होते हैं और लोगों को प्रभावित करते हैं।

 

*अपराधियों के हौसले पस्त*

 

डीजीपी ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्य किया है, उनके कार्य से अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था का राज है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर था, लेकिन आज के समय में वह समाप्त हो चुका है। महिला हो या व्यापारी हो इन सभी वर्गों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अलग छवि बनाई है। यूपी पुलिस लगातार कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *