भाकियू (प्रधान) जिलाध्यक्ष के परिवार को मिली धमकी


डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण  पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के जिलाध्यक्ष निरवैर सिंह खालसा के परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को उनके आवास पर आयोजित आपात बैठक में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति में परमजीत सिंह, गुरपाल सिंह व अन्य लोग दो वाहनों में सवार होकर उनके घर पहुंच कर परिवार को डराया-धमकाया। घटना से परिवार में दहशत माहौल बना हुआ है। भाकियू (प्रधान) पदाधिकारियों ने बताया कि मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात

कर नामजद आरोपियों एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर सौंप दी गई है। संगठन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कोतवाली बिलासपुर और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान, राष्ट्रीय संरक्षक बुधदेव प्रधान, प्रदेश महासचिव तारा सिंह फौजी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *