डीके सिंह// नित्य समाचार
(तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (नित्य समाचार)।* विकास खंड बिलासपुर की ग्राम पंचायत * नगरिया कला* में विकास के दावों की हकीकत राधा निवास कॉलोनी के मुख्य रास्ते पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी में तब्दील हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
, रास्ते पर घुटने तक पानी भरा है और चारों तरफ झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। हालत यह है कि लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
*बच्चों की पढ़ाई पर असर, बीमार होने पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती*
ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि यदि रात-बिरात किसी की तबीयत खराब हो जाए तो एंबुलेंस तक गांव में नहीं आ सकती। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए लाखों रुपये भेजे जाते हैं, लेकिन प्रधान और सचिव की मिलीभगत से कागजों में ही विकास कार्य दिखाकर पैसों का बंदरबांट कर लिया जाता है। बरसात ने तो प्रधान के विकास कार्यों की पूरी पोल ही खोल दी है।

