_भाकियू अमर टिकैत की तहसील कार्यकारिणी गठित, प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, _ 🚜🚩
बिलासपुर_। भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत की तहसील इकाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज तहसील महासचिव शाहिद अली जी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता _प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह जी_ ने की।
कार्यक्रम का संचालन _पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद अशोक सागर ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर _भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत यूथ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आशीष गुप्ता ने नवगठित तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को _पटका पहनाकर सम्मानित किया_ और उन्हें _नियुक्ति पत्र_ प्रदान किए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से किसान, नौजवान और मजदूर के हितों के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।
#### _नवनियुक्त पदाधिकारी:_
1. _हमाम अली – तहसील अध्यक्ष
2. _डॉ. कुनाल – तहसील संगठन मंत्री
3. _मोहम्मद बिलाल – तहसील उपाध्यक्ष
4. _शाहिद अली – तहसील महासचिव
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि _”भाकियू अमर टिकैत किसानों की आवाज है। हम हर तहसील में संगठन को मजबूत करके सरकार से किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।”_
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

