डीके सिंह// नित्य समाचार
(तहसील लक्ष्य ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता के मेरठ जिले का प्रभारी बनने के बाद तीन दिवसीय प्रवास से रामपुर लौटने पर बुधवार को अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं तथा पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।इसके बाद भारत भूषण गुप्ता कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से अपना कार्य करते रहें।उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मेरठ जिले का प्रभारी बनाकर जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरठ जिले में पार्टी की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करने के साथ ही रामपुर नगर विधानसभा में भी मिशन-2027 के तहत संगठन को मजबूत कर पार्टी का परचम फहराने के लिए कार्य किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।इसके बाद जुलूस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां भारत भूषण गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान हरीश अग्रवाल, सोनी ताऊ, रविंद्र गुप्ता, राजू सुमन, राजू शर्मा, सुबोध सक्सेना, मनीष लोधी, ओमप्रकाश सागर, राकेश पाल, तेजपाल, राजीव अग्रवाल, सुभाष सक्सेना, अनुराग गर्ग, सुनील यादव, याकूब प्रधान, नजमी खान, महफूज भाई, मंगल यादव, डिंपल और विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।

