भाखड़ा डैम के किनारे फिर बना बड़ा गड्ढा, बिजली का पोल लटका – डैम किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत


डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁

तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

*बिलासपुर (रामपुर)।* लगातार हो रही बारिश के बाद बिलासपुर के भाखड़ा डैम के पर एक बार फिर जमीन धंसने की स्थिति सामने आई। बिजली के पोल के बराबर में बना गड्ढा काफी बड़ा बताया जा रहा है, जिसके चलते बिजली का पोल भी लटकता हुआ नजर आया।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढे में मिट्टी डलवाने का काम कराया जा रहा है। बार-बार जमीन धंसने की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

वहीं, भाखड़ा डैम क्षेत्र में एक मगरमच्छ भी पानी से बाहर निकलकर किनारे पर बैठा दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल देखने को मिली।

*प्रशासन की अपील:* प्रशासन द्वारा लोगों से सावधानी बरतने और मगरमच्छ के पास न जाने की अपील की। स्थानीय लोगों को डैम क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *