डीके सिंह// नित्य समाचार 👁👁
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*रामपुर।* जनपद में बेमौसम बारिश, आंधी एवं तूफान से बोई गई फसलों को नुकसान होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिला कृषि अधिकारी *कुलदीप सिंह राणा* ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं, मसूर, सरसों आदि फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है और उनकी फसल को नुकसान हुआ है, वे क्षतिपूर्ति के लिए *72 घंटे के भीतर* बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर *14447* पर शिकायत दर्ज कराएं।
उन्होंने बताया कि यदि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं हो पाती है तो किसान बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, संबंधित बैंक शाखा अथवा जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक के कार्यालय में 72 घंटे के भीतर लिखित सूचना उपलब्ध करा सकते हैं।
सूचना के साथ *खतौनी, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड* की प्रति देना आवश्यक होगा।
उन्होंने बताया कि *33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल क्षति* की स्थिति में किसान अपनी संबंधित तहसील से भी संपर्क करें, ताकि नियमानुसार स्थलीय जांच कराकर क्षतिपूर्ति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए

