डी के सिंह // नित्य समाचार👁👁
(तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर (रामपुर)।* क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की बालियां काली पड़ गई हैं और खेतों में खड़ा धान सड़ने लगा है।
इसी समस्या को लेकर *तहसील अध्यक्ष हुमाम अली के निवास पर* किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान मौजूद रहे।
बैठक में किसानों ने मेज पर खराब हुई धान की फसल के नमूने रखकर अपनी पीड़ा बताई। किसानों का कहना है कि 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद हो चुकी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रभावित किसान *प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना* के तहत *72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447* पर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही तहसील प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।
इस दौरान किसान नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव-गांव जाकर फसल क्षति का आंकलन किया जाए।
—

