राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर डिपो होल्डर राजेश बाबू को कारण बताओ नोटिस जारी


*रामपुर।* सरकारी राशन वितरण में अनियमितता और पात्र लाभार्थियों को राशन नहीं मिलने की शिकायत को जिला पूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में डिपो होल्डर राजेश बाबू उर्फ नरेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब सबकी निगाहें डिपो होल्डर के जवाब पर टिकी हैं।

शिकायतकर्ता विवेक कश्यप ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सितंबर माह का राशन नहीं मिलने से कई राशन कार्डधारकों में रोष है।शिकायत में आरोप है कि डिपो होल्डर ने कई कार्डधारकों को सितंबर माह का राशन नहीं दिया, जबकि राशन वितरण के नाम पर मशीन में अंगूठा लगवा लिया गया। अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं मिलने से लाभार्थियों में नाराजगी है।शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने और दोषी पाए जाने पर डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। जिला पूर्ति विभाग की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन संदर्भ के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति में भी इसका उल्लेख दर्ज है। अब डिपो होल्डर को नोटिस का जवाब / आख्या प्रस्तुत करनी होगी। डिपो होल्डर नोटिस के जवाब में क्या स्पष्टीकरण देता है और विभागीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *