पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में जनजागरुकता अभियान चलाया


पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टांडा नोडल अधिकारी, थाना AHTU जनपद रामपुर की टीम उप निरीक्षक योगेंद्र पाल, मु0आ0 69 अमित कुमार, मुoआo 236 गिरेंद्र सिंह, म0का0 1104 पारुल चौधरी, म0का0 116 पिंकी, का0 633 संकेत कुमार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मनोज शर्मा, सहायक मोहित, सहायक राजवीर सिंह बाल संरक्षण इकाई रामपुर, मय टीम व फोर्स के बालश्रम उन्मूलन अभियान, बालभिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बालविवाह आदि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया। दौराने चेकिंग/अभियान थाना क्षेत्र टाण्डा/स्वार में होटल ढाबा , रेस्टोरेंट , दुकानों आदि 11 स्थानों से 18 बच्चो को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम से सम्बन्धित,मेडिकल स्टोर , मुख्य चौराहों ,होटल, ढाबा मालिको को हिदायत किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!