जनपद अमरोहा :-
सह-सम्पादक/ आर के कश्यप
अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में बीती रात प्लॉट पर जा रहे स्कूटी सवार युवक पर कई युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक के साथ तमंचे की बट से मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में कई गंभीर चोटे आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को नामदज करते हुए तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में पुष्कर कालोनी का हैं। पुष्कर कॉलोनी में रहने वाला युवक शिखर गुप्ता बीती गुरुवार की रात अपने प्लॉट पर जा रहा था। इस दौरान पहले से ही घात लगाए खड़े युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए युवक को स्कूटी से गिरा लिया और मारपीट की।
आरोप है कि युवक के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया गया उधर यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मारपीट की घटना को साफ़ साफ़ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी देखा जा रहा है।
घटना के बाद आरोपी युवक को लहूलुहान करके फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए, जहां पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचा।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच:
इसके साथ ही घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि इस मामले में घायल यवक की मां पुष्पा गुप्ता के द्वारा आरोपियों के नामदज करते हुए तहरीर दी गई!

