बिलासपुर की लाइफलाइन बनी आफत की लाइन — दोनों तरफ गड्ढे, बीच में फसी जनता


डीके सिंह //नित्य समाचार( तहसील अध्यक्ष :-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

*बिलासपुर।* शहर की शान कही जाने वाली 6 किलोमीटर लंबी सड़क का हाल देखोगे तो लगेगा जैसे विकास आया और अधूरा छोड़कर चला गया!

रुद्रपुर जीरो प्वाइंट से रामपुर जीरो प्वाइंट तक सड़क के दोनों किनारे महीनों पहले खोद दिए गए। तब से गिट्टी, मिट्टी और गड्ढे ही गड्ढे। दुकानदार बोले — ग्राहक धूल खाकर वापस जा रहा है। राहगीर बोले — पहले 15 मिनट में बाजार पहुंचते थे, अब 1 घंटे में भी नहीं!

और अब नया ड्रामा — बारिश आ गई तो काम रोक दिया, बोले बरसात के बाद होगा!

जनता पूछ रही है  जब पता था बरसात का मौसम आएगा तो पूरी सड़क एक साथ क्यों खोदी?

पहले बिलासपुर में पार्क, लाइट, बाईपास से चमक आई थी, अब इस खुदाई ने उसी चमक पर धूल डाल दी है।

*अब सबसे बड़ा सवाल — मिट्टी गई कहां?*
खुदाई से निकली ट्रकों भर मिट्टी का क्या हुआ? कितनी निकली, कहां गई, उसका पैसा किसकी जेब में गया? और सबसे बड़ा सवाल — इस पूरे खेल का अंपायर कौन है? ठेकेदार, विभाग या कोई और?

*बिलासपुर पूछ रहा है — जनता का हक है हिसाब मांगना सड़क कब बनेगी!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *