रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह ने लहराया परचम


रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह ने लहराया परचम

आजम मोहिबुल्लाह ने 88 हजार के अंतर से भाजपा के घनश्याम लोधी को हराया

रामपुर में सपा के प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी ने जीत का परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने 88 हजार 96 वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को हराया है। मोहिब्बुल्लाह नदवी को कुल 4,81,086 वोट मिले।

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 17 लाख मतदाता हैं। जिले में 55.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में 9 लाख 66 हजार 384 मतदाताओं ने मतदान किया था।

वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में घनश्याम सिंह लोधी ने 42,192 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 3,67,397 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 3,25,205 वोट मिले थे। अब सपा प्रत्याशी ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को मात दी है। मोहिब्बुल्लाह नदवी ने शुरू से ही हर राउंड में बढ़त बनाकर रखी। किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊपर नहीं आ सके। बसपा प्रत्याशी जीशान खान को 79533, माइनोरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी अरशद वारसी 2918, निर्दलीय महमूद प्राचा को 2750, शिव प्रसाद को 1465 वोट मिले हैं। वहीं मतदाताओं ने नोटा को भी जमकर वोट दिए। नोटा को 5642 वोट मिले।

सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने इस मौके पर कहा कि 1952 के बाद मौलाना अबुल कलाम के बाद किसी मस्जिद से आने वाले शख्स को जनता ने प्यार दिया है और भरोसा जताया है। संवाददाता शन्नू खान को बताया कि वह जनता की आवाज पूरी मजबूती से संसद में उठाएंगे।
मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। वो करीब 15 साल से इस मस्जिद के इमाम हैं। मूलरूप से वह रामपुर की तहसील स्वार की ग्राम पंचायत रजा नगर के रहने वाले हैं। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खेमे से नहीं हैं। उन्हें सपा से टिकट सीधे तौर से अखिलेश यादव ने दिया था। इसका आजम खान के खेमे ने विरोध और बहिष्कार तक किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!