यमुना में डूबे दिल्ली के दो दोस्त, एक शव बरामद, दूसरे का नहीं लगा पता


यमुना में डूबे दिल्ली के दो दोस्त, एक शव बरामद, दूसरे का नहीं लगा पता

 

मथुरा। वृंदावन में दिल्ली से आए दो युवक यमुना में डूब गए। यमुना में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण एक युवक का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश मंगलवार सायं तक जारी रही।

 

सोमवार को दिल्ली एनसीआर के आठ दोस्तों का दल वृंदावन दर्शनार्थ आया था सोमवार की रात्रि उन्होंने वृंदावन की परिक्रमा लगाने के बाद मंगलवार सुबह केशीघाट पर पहुंचे और सभी स्नान करने लगे। यहां यमुना में पानी का बहाव तेज होने पर 23 वर्षीय ऋतिक पुत्र किशन निवासी अडचिनी, मालवीय नगर दिल्ली और 27 वर्षीय सचिन पुत्र विजेन्द्र निवासी ब्रह्म मंदिर, गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा डूब गए। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस और गोताखोरों ने स्टीमर से तलाश की तो आरती घाट के पास से ऋतिक का शव बरामद कर लिया। सचिन की तलाश पुलिस और गोताखोर कर रहे है, शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!