रामपुर में जापानी बुखार की वैक्सीन से 11 छात्राओं की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराई गईं भर्ती


जनपद रामपुर:-                              उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जापानी दिमागी बुखार को लेकर सभी स्कूलों में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रामपुर में जापानी दिमागी बुखार के टीके लगने के बाद लगभग 11 स्कूल की छात्राओं की हालत बिगड़ गई जिसके बाद तुरंत ही सभी छात्राओं को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बरहाल इस वक्त उनकी हालत बेहतर है। जापानी बुखार का टीका लगने के बाद सभी लड़कियां बेहोश हो गई थी और काफी घबराई हुई थी। यह सभी छात्रायें रामपुर की तहसील सैफनी के स्कूल की है जहां स्कूल में आज जापानी बुखार का टीका लगाया जा रहा था तभी यह लड़कियां टीका लगने के बाद बेहोश होकर गिर गई।

बता दें कि जनपद रामपुर में जापानी दिमागी बुखार का टीकाकरण का कार्यक्रम स्कूलों में जारी है, सभी 5 साल से 15 साल तक के छात्र-छात्राओं को जापानी बुखार का टीका लगाया जा रहा है। इसीक्रम में आज रामपुर के सैफनी में आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को जापानी बुखार का टीका लगाया जा रहा था। इसी दौरान लगभग 11 लड़कियां टीका लगने के बाद बेहोश हो गई। तुरंत ही सभी छात्राओं को पास के शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने तुरंत ही उनका उपचार किया। बरहाल इस वक्त सभी छात्राओं की हालत बेहतर है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!