दिल्ली के राजघाट की तरह जगमगाएगी रामपुर की गांधी समाधि:


जनपद रामपुर:-

नित्य समाचार न्यूज़ एजेंसी

प्रधान संपादक डी के सिंह

 

*1.5 करोड़ रूपये से होगा गांधी समाधि पर फसाट लाइटिंग का कार्य*

 

 

*शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को भेजा था प्रस्ताव*

 

 

 

रामपुर। राजघाट की तर्ज पर रामपुर में बनी गांधी समाधि अब राजघाट की गांधी समाधि की तरह ही जगमगाएगी। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही गांधी समाधि को फसाड लाइटों से जगमग करने के लिए काम शुरू कराया जाएगा।

 

रामपुर की गांधी समाधि अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां महात्मा गांधी की अस्थियों को एक चांदी के कलाश में दफनाया गया था। दिल्ली के राजघाट के अलावा यह देश की दूसरी गांधी समाधि है। यहां दोनों तरफ सुन्दर व आकर्षक गेट बने हैं, जिन्हें बाब-ए-हयात और बाब-ए-निजात कहा जाता है। रामपुर के प्रमुख स्थलों में शुमार यह गांधी समाधि न सिर्फ महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है, बल्कि रामपुर के लोगों के लिए भी आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक हैं। राजस्थानी और संगमरमर के पत्थर से बनी यह गांधी समाधि खूबसूरत तो है ही, रामपुर के पर्यटन के लिहाज से भी बेहद अहम है। ऐसे में गांधी समाधि को और आकर्षक बनाने के लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फसाड लाइटें लगवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांधी समाधि को दिल्ली स्थित राजघाट की गांधी समाधि की तर्ज पर रोशन किया जाएगा। जिससे रामपुर के पर्यटन में इजाफा हो सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांधी समाधि के आसपास के इलाके को इस तरह से चमकाया जाएगा, ताकि रात में भी यहां पर्यटक मौज मस्ती कर सकें।

————-

-बयान-

-रामपुर की गांधी समाधि अपनी ऐतिहासिक महत्ता, स्थापत्य सौंदर्य और स्थानीय श्रद्धा का प्रतीक है। डेढ़ करोड़ रुपये से फसाड लाइटों से गांधी समाधि को दिल्ली के राजघाट की तर्ज पर रोशन किया जाएगा। जल्द ही यह काम शुरू होगा। यह न केवल स्मारक की सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटक आकर्षण में एक नया अध्याय जोड़ेगा। विशेषकर शाम‑रात के समय।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!