नित्य समाचार👁👁
गाजियाबाद:-👉ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों का आंदोलन 22 मार्च से विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने रोककर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और आक्रोश का माहौल बन गया। आशीष गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ सभा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के किसान जल, जंगल और जमीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब देशभर में किसानों के मुद्दे एक बार फिर चर्चा में हैं। किसान संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। इस गिरफ्तारी से आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास माना जा रहा है, जिससे किसान संगठनों में असंतोष फैल गया है।
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ सभा आशीष गुप्ता ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि अगर उड़िसा सरकार किसान नेता राकेश टिकैत जी और अन्य किसानों को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया जाता तो भारतीय किसान यूनियन अ टिकैत उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

