डांडिया वन मे खुलेआम चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा


डीके सिंह🙏 नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर👉जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर के डांडिया जंगल में कुछ महिलाएं  जिस्मफरोशी का धंधा कर रही हैं। इन महिलाओं के दलाल नए ग्राहक ढूंढने में उनकी मदद करते हैं उसके बदले उनसे 1000 से 1200 rs लेते हैं डांडिया बन मे ये कोई नया धंधा शुरू नहीं हुआ। ये धंधा कई वर्षों से चल रहा है और इस धंधे में वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन महिलाओं के ग्राहक कई किलोमीटर का सफर तय करने वाले नाबालिग होते हैं। इतना ही नहीं इस धंधे में लगी कुछ महिलाएं स्वयं ही ग्राहक तालाश लेती हैं। जंगल मे यह गंदा काम दिन के समय चल रहा है। वहीं खाली सुनसान जगह पर वाहन चालक मौज-मस्ती के लिए डेरा जमाते हैं। इन जंगलों के अंदर और बाहर जिस्मफरोशी जिस कदर से चल रही है इससे साफ जाहिर होता कि बन कर्मियों की मिलीभगत से ये कारोबार चलाया जा रहा है।

जब इस जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग ऑपरेशन कुछ किसान यूनियन के लोगों  ने किया तो सामने आया कि महिलाओं ने जंगल में बिस्तर लगाए हैं। जहां शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। जंगल में गंदगी के बीच बिस्तर लगा ये महिलाएं लोगों को बीमारियां परोस रही हैं। महिलाओं ने खुद बताया

ये जंगल बहुत सेफ है। यहां आज तक कभी पुलिस की रेड नहीं हुई। जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली इन महिलाओं ने बताया कि वह 200 से 300 रुपए में यह धंधा करती हैं। ये धंधा वह करीब 1 से 3 साल पहले से करती आ रही हैं।

डांडिया बन के कर्मचारी भी उन्हें अच्छे से जानते हैं। महिला ने बताया कि जंगल में सेक्स करना आसान काम नहीं है। वन विभाग के कर्मचारियों से उन्हें सेटिंग करनी पड़ती है। महिला ने बताया कि ये जगह सेफ है। यह जंगल सरकारी है, जिस कारण वन विभाग का भी एक कर्मचारी उनसे रोजाना के 200 रुपए प्रति महिला से उगाही करता है।

वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि जंगल में रोजाना युवाओं की भीड़ लगी रहती है। कई बार इन्हें भगाने की भी कोशिश की,लेकिन इनके साथ के दलाल लोगों  झगड़ पड़ते हैं। वन विभाग को यदि कोई शिकायत भी करता है तो उसकी सुनवाई नहीं होती।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *