उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद के जयंतीपुर इलाके में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से ई-रिक्शा चालक समेत दो की मौत
मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर (शिवनगर) इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बर्फ खाने के पास अचानक फैले करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों में नेता कालोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम शामिल है। जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अचानक हुई इस त्रासदी से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

