सम्पूर्ण समाधान दिवस में 110 शिकायतें प्राप्त, 21का मौके पर निस्तारण


जनपद रामपुर

डीके सिंह // नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष:- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ) प्रदेश अध्यक्ष :-भारतीय किसान यूनियन अमर टिकेत यूथ सभा)

रामपुर जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

तहसील मिलक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील स्वार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 तथा उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील टाण्डा में प्राप्त 13 शिकायतों में से 03 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनपद की सभी छह तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *