भा कि यू अमर टिकेत यूथ सभा की बैठक मैं भारत -अमेरिका ट्रेड डील का हुआ विरोध


डीके सिंह //नित्य समाचार( तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर :- किसान यूनियन की बैठक भट्टी मोहल्ला  में तहसील महासचिव शाहिद अली के घर संपन्न हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) यूथ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा है भारत सरकार का ध्यान किसानों एवं आम जनता से जुड़े निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया। देश का किसान बढ़ती लागत, घटती आय तथा आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

1. भारत-अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, जिससे भारतीय किसानों, कृषि एवं देश के आर्थिक हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

2. प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा देश के सभी किसानों को पूर्ण रूप से कर्जमुक्त किया जाए, ताकि वे आर्थिक बोझ से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक खेती कर सकें।

3. स्वामीनाथन आयोग (राष्ट्रीय किसान आयोग) द्वारा निर्धारित C2+50 के अनुसार कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की कानूनी गारंटी देने हेतु कानून बनाया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य प्राप्त हो सके।

4. उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 8 रसोई गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएं, जिससे गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को राहत मिल सके। बैठक में बिलासपुर तहसील अध्यक्ष हुमाम,तहसील महासचिव शाहिद अली, तहसील उपाध्यक्ष बिलाल , तहसील संगठन मंत्री कुनाल , रामपुर जिला अध्यक्ष फरीद ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जावेद, पूर्व नगर पालिका सभासद बिलासपुर अशोक सागर आदि लोग उपस्थित रहे!

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *