डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)
*बिलासपुर – ईसानगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चंदन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और कवाड़ से भरे मोटरसाइकिल रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल रिक्शा में कवाड़ लदा हुआ था और वह चंदन रोड से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा पलटकर कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना मिलने पर ईसानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

