चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार


डीके सिंह// नित्य समाचार (तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)

बिलासपुर। थाना बिलासपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में शातिर अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। बाइक की डिग्गी में रखे आधार कार्ड, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा दस्तावेज, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एलआईसी के कागजात तथा नकदी भी चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना बिलासपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के पर्यवेक्षण में थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भाखड़ा डैम से आगे सिंचाई विभाग के खंडहर के पास से नुमान पुत्र परवेज खां निवासी भट्टी टोला, थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी सहित विभिन्न धाराओं में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल विकास गौतम शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *